जीवन में जो होता है, अच्छे के लिए होता है: सेल्फ लव और इनर पीस का सच

इस जीवन में जो भी होता है, वह अच्छे के लिए ही होता है।

हमने हमेशा देखा है कि हमें अपने लक्ष्य पर ही फोकस करते रहना चाहिए। हम नहीं जानते कि क्या होने वाला है, हम तो बस इतना जानते हैं कि आप हैं और आपसे ही सब कुछ हो रहा है।

मेरे मन में एक गाना आ रहा है, उसकी एक लाइन है—“जीना इसी का नाम है।” अच्छा लगता है जब हम ऐसे गाने सुनते हैं और उन्हें अपने जीवन में लागू करते हैं।

जिस दिन से तुम मेरी ज़िंदगी में आई हो, मेरी तो ज़िंदगी ही बदल गई है। अब मन में कुछ भी नहीं आता… और शायद यही चाहिए—कि तुम मन से खाली हो जाओ, ताकि लिखने के लिए भी कोई शब्द न बचे।

पता है, कभी-कभी मेरे मन में कुछ विचार या कल्पनाएँ अपने-आप आ जाती हैं और मैं उनसे डरने लगता हूँ। पता नहीं ऐसा क्यों होता है… बस भीतर एक अजीब-सी भावना उठती है, जो डर को जगा देती है, जबकि वे विचार सच में डरावने भी नहीं होते।

गुरुदेव ने कहा था कि तुम अभय को प्राप्त कर लोगे, यदि तुम इस रास्ते पर चलते रहोगे।

अभी मेरे मन में एक और गाना याद आ रहा है—उसके लिए, जिससे मुझे बेहद प्रेम है। वह गाना है—
“इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा, कि मैं एक बादल आवारा…
कैसे किसी का सहारा बनूँ, कि मैं खुद बेघर बेचारा…”

Leave a Comment